RBSE Date Sheet 2023: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Edited By Niharika Gupta

Rajasthan Class 10, 12 date sheet
Edited By Niharika Gupta

Rajasthan Class 10, 12 date sheet
RBSE 10th 12th Date Sheet 2023: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (RBSE) ने 2023 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की डेटशीट की घोषणा कर दी है। राजस्थान कक्षा 10, 12 डेटशीट उम्मीदवारों के लिए उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध है। डेटशीट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकेगी।
राजस्थान बोर्ड :- कक्षा 10 परीक्षा कार्यक्रम ll @Rajasthanboard #10thclasstimetable #Rbse pic.twitter.com/GrwK5nEm5W
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) January 12, 2023
बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाओं में इस वर्ष 21 लाख 12 हजार 206 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड किए गए हैं। बोर्ड ने राज्य भर में 6081 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें से 49 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और 24 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।
राजस्थान बोर्ड:- 12वीं कक्षा का परीक्षा कार्यक्रम ll @Rajasthanboard pic.twitter.com/CpLVFrQ090
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) January 12, 2023
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी और 11 अप्रैल 2023 तक जारी रहेगी, कक्षा 12 बीएसईआर बोर्ड 2023 परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षाओं की समय अवधि सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक है। राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की डेटशीट उपलब्ध करा दी है।
इस बार बोर्ड परीक्षााएं 100 फीसदी सिलेबस के साथ होंगी और बोर्ड पिछले साल के एग्जाम पैटर्न को नहीं अपनाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: