Rajasthan Board 8th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर 17 मई को दोपहर 12 बजे राजस्थान बोर्ड 8वीं का परिणाम 2023 घोषित करेगा। एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपने कक्षा 8 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों – rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर देख सकेंगे।
शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
आरबीएसई परिणाम तिथि की घोषणा राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से जानकारी दी है । 8वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का रिजल्ट 17 मई 2023 को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। 8वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र शामिल हुए हैं।
यहां जानें ग्रेडिंग सिस्टम
राजस्थान बोर्ड 8वीं के विद्यार्थियों को मार्क्स की बजाय ग्रेड दिए जाते हैं। डी ग्रेड तक छात्र पास माने जाएंगे, वहीं ई1 और ई2 आने पर बच्चा फेल माना जाएगा। अगर एक या दो विषय में ई ग्रेड आती है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा में विद्यार्थियों को फेल करने का प्रावधान है। 8वीं कक्षा की परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 9वीं कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा।
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आरबीएसई 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- यह एक नया लॉगिन पेज लॉन्च करेगा।
- अपना रोल नंबर या कोई अन्य विवरण दर्ज करें जो अनुरोध किया गया है।
- परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
- रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
पिछले साल कुल 12.63 लाख छात्र कक्षा 8वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 94.97% लड़के और 96.30% लड़कियां ने परीक्षा पास की थी। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
12 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines