---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

Rajasthan Board 10th Result 2023: इस दिन हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, यहां चेक करें अपडेट

Rajasthan Board 10th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (RBSE) जल्द ही राजस्थान बोर्ड 10 के परिणाम 2023 घोषित करेगा। परिणाम अगले सप्ताह आने की संभावना है हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परिणाम घोषित होने के बाद इसे डाउनलोड […]

---विज्ञापन---

Rajasthan Board 10th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (RBSE) जल्द ही राजस्थान बोर्ड 10 के परिणाम 2023 घोषित करेगा। परिणाम अगले सप्ताह आने की संभावना है हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परिणाम घोषित होने के बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

आज आ सकते हैं आर्ट्स का रिजल्ट

आज, 19 मई 2023 को राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के नतीजों की घोषणा की जा सकती है। वहीं, आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा 22 मई तक कर सकता है।

---विज्ञापन---

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

इस बार राजस्थान बोर्ड सेकेंडरी परीक्षा (कक्षा 10) के लिए 10 लाख 66 हजार 628 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कराया था। इसी प्रकार सेकेंडरी समकक्ष संस्कृत परीक्षा प्रवेशिका के लिए 7 हजार 127 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थीं।

पिछले वर्ष आरबीएसई 10वीं परीक्षा 2022 में कुल 82.89 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.38 और लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 रहा था। नागौर जिले में जहां सर्वाधिक 91.44 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे वहीं प्रतापगढ़ में सिर्फ 69.99 प्रतिशत बच्चे ही पास हो पाए थे।

---विज्ञापन---

राजस्थान 12वीं साइंस कॉमर्स का रिजल्ट जारी

बोर्ड ने कल, 18 मई, 2023 को आरबीएसई 12वीं केकॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के परिणाम 2023 के लिए घोषित किए। इसके बाद, बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम घोषित करने के लिए तैयार नहीं है।

(Xanax)

---विज्ञापन---
First published on: May 19, 2023 04:54 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola