Niharika Gupta
Read More
RBSE 10th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने राजस्थान 10वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in 10वीं के परिणाम देख सकते हैं। सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
राज्य भर में आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 16 मार्च 2023 से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल, राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में 9 लाख के करीब छात्र उपस्थित हुए थे। जिसमें 90.49% छात्रों सफल हुए है।
रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
अगर स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड 10वीं की ओरिजनल मार्कशीट पाना चाहते हैं तो उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। बोर्ड, स्कूलों को मार्कशीट भेजेगा, जहां प्रिंसिपल के हस्ताक्षर के बाद स्टूडेंट्स को ओरिजनल मार्कशीट दी जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।