हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RBSE Rajasthan Board 12th Result OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, दीप‍िका और नव्या मीणा ने किया टॉप

Rajasthan Board RBSE 12th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड RBSE के परिणाम आज सुबह 10 बजे घोषित किये जाएंगे. परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर परिणाम देख सकेंगे.

विज्ञापन
Rajasthan Board RBSE 12th Result

Live Updates

14:19 (IST) 31 Mar 2026

RBSE 12th Result Live Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिये हैं. राजस्थान बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने बाजी मारी है. टॉपर रही दीप‍िका ने 99.8% और नव्या मीणा ने 99.6% अंक प्राप्त किये हैं. वहीं, 12वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 96.23 प्रतिशत रहा.

13:07 (IST) 31 Mar 2026

RBSE 12th Result Live Updates: राजस्थान बोर्ड ने दी छात्रों को शुभकामनाएं

राजस्थान बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट के बाद बोर्ड ने पास हुए छात्रों को शुभकामनाएं दी है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया गया है. संदेश में विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई है.

12:06 (IST) 31 Mar 2026

RBSE 12th Result Live Updates: 2025 के मुकाबले कम रहा रिजल्ट

साल 2026 में राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्रों का पास प्रतिशत पिछली बार से कम रहा है. 2026 में आर्ट्स का रिजल्ट 97.54% रहा जबकि, 2025 में आर्ट्स का रिजल्ट 97.70% रहा था. कॉमर्स का रिजल्ट इस साल 93.64% रहा जो 2025 में 99.07% था. साइंस का 2026 का रिजल्ट 97.52% रहा है जो पिछली साल 2025 में 94.43% था. हालांकि, साइंस का रिजल्ट बेहतर रहा है.

11:11 (IST) 31 Mar 2026

RBSE 12th Result Live Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं में किसने किया टॉप?

राजस्थान बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं. इन परीक्षाओं में अलग-अलग स्ट्रीम से कई छात्र टॉपर रहे हैं. साइंस स्ट्रीम टॉपर से 1st रैंक पर 5 टॉपर हैं जिन्होंने 499 अंक प्राप्त किये हैं. सोनू मेहरा, दीपिका रंकावत, दिव्या भाड़ू, निकिता, रिषिता इन सभी ने टॉप किया है. आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर पहली रैंक पर 3 टॉपर हैं. इन छात्रों ने 498 अंक प्राप्त किये हैं. इनमें नरपत, नव्या मीना और नैनसी चौधरी शामिल हैं. कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर से 1st रैंक पर वर्षा रानी टॉपर हैं. वर्षा रानी ने 496 अंक प्राप्त किये हैं.

10:58 (IST) 31 Mar 2026

RBSE 12th Result Live Updates: कैसा रहा छात्र-छात्रों का रिजल्ट

आर्ट्स स्ट्रीम

-छात्र: 95.80%

-छात्राएं: 98.95%

कॉमर्स स्ट्रीम

- छात्र: 98.66%

- छात्राएं: 99.51%

साइंस स्ट्रीम

- छात्र: 92.64%

- छात्राएं: 96.42%

10:23 (IST) 31 Mar 2026

RBSE 12th Result Live Updates: कैसा रहा तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट

- आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 97.54% रहा

- कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 93.64% रहा

- साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 96.23% रहा

10:17 (IST) 31 Mar 2026

RBSE 12th Result Live Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं में नव्या में किया टॉप

राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा में नव्या ने टॉप किया है. नव्या ने कुल 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं.

10:14 (IST) 31 Mar 2026

RBSE 12th Result Live Updates: कितने प्रतिशत छात्र हुए पास

राजस्थान बोर्ड के 12वीं के छात्रों का कुल पासिंग पर्सेंट ओवरऑल 96.23 रहा है.

10:10 (IST) 31 Mar 2026

RBSE 12th Result Live Updates: आ गया 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक?

- राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए इस वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

- होमपेज पर दिए गए ‘News Update’ पर क्लिक करें और इसके बाद ‘Examination Results – 2026’ पर जाएं.

- संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

Senior Secondary (Science) – 2026 Result

Senior Secondary (Commerce) – 2026 Result

Senior Secondary (Arts) – 2026 Result

- एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें. इसके बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें.

- मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, अपने नंबर देखें और इसे डाउनलोड करें या प्रिंटआउट निकाल लें.

10:03 (IST) 31 Mar 2026

RBSE 12th Result Live Updates: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कक्षा की तीनों स्ट्रीम यानी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एकसाथ जारी किया है. परीक्षार्थी ऑनलाइन वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

09:57 (IST) 31 Mar 2026

RBSE 12th Result Live Updates: रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट डाउन हो जाए तो क्या करें?

राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट अब से कुछ ही देर में जारी हो जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद अगर वेबसाइट डाउन हुई तो आप रिजल्ट को डिजीलॉकर से भी देख सकते हैं.

09:53 (IST) 31 Mar 2026

RBSE 12th Result Live Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी हो जाएगा

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 10 बजे जारी कर दिया जाएगा. अब कुछ ही मिनटों बाद रिजल्ट जारी होगा और छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे.

09:27 (IST) 31 Mar 2026

RBSE 12th Result Live Updates: इन तीन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी होगा.

rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

rajeduboard.rajasthan.gov.in

09:24 (IST) 31 Mar 2026

RBSE 12th Result Live Updates: आज सुबह 10 बजे जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद छात्र ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

Rajasthan Board RBSE 12th Result OUT Today: राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज 31 मार्च की सुबह 10 बजे जारी कर दिये जाएंगे. राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे. इसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने अंक देख सकेंगे.

RBSE 12th Result 2026 ऐसे करें चेक

  • राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं.
  • इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं. इसके बाद RBSE Senior Secondary (12th) Result 2026 पर क्लिक करें.
  • परीक्षार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें. इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक करें और इसके बाद आप इसे यहां से सेव या डाउनलोड कर सकते हैं.

Direct Link: यहां से करें रिजल्ट चेक

rajeduboard.rajasthan.gov.in

विज्ञापन

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में कई जानकारी होगी. रिजल्ट में परीक्षा बोर्ड का नाम, स्कूल का नाम और जिला कोड, छात्र का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि (DOB), चुने गए विषय, विषयवार प्राप्त अंक, कुल प्रतिशत, प्राप्त ग्रेड और रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल) सभी जानकारी शामिल होंगी.

रीचेकिंग और सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026

राजस्थान बोर्ड RBSE 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद जो छात्र रीचेकिंग कराना चाहते हैं. वह रीचेकिंग के लिए स्कूल के माध्यम आवेदन कर सकेंगे. जबकि सप्लीमेंट्री परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जा सकती है. इन सभी के बारे में अधिक जानकारी छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola