RBSE 5th Result 2023: राजस्थान शिक्षा निदेशालय (RBSE) कल, 1 जून को कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने जा रहा है। छात्र/अभिभावक रोल नंबरों का उपयोग करके आधिकारिक घोषणा के बाद शाला दर्पण पोर्टल – rajshaladarpan.nic.in पर अंक देख सकते हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला करेंगे एलान
5वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला गुरुवार, एक जून को आईटी सेवा केंद्र, बीकानेर से करेंगे। नतीजों की घोषणा के बाद कक्षा 5वीं बोर्ड का रिजल्ट शाला दर्पण पोर्टल पर देखने को मिलेगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के परिजन और अभिभावक रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया गया है। 5वीं बोर्ड परीक्षा में 14 लाख 60 हजार 130 विद्यार्थी शामिल हुए थे। विद्यार्थी शाला दर्पण पोर्टल पर चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षाएं 13 अप्रैल से 21 अप्रैल 2023 तक आयोजित हुईं थी।
RBSE 5th Result 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक
सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
कक्षा पांचवीं के परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
कक्षा पांच का चयन करें, अपना जिला चुनें और रोल नंबर दर्ज करें।
अब आपके बच्चे का रिजल्ट सामने स्क्रीन पर आ जाएगा।
इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट ले लें।
8वीं और 12वीं का घोषित हो चुका है रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 8वीं और 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। अब 5वीं का रिजल्ट 1 जून को घोषित किया जाएगा। इसके बाद 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होना शेष होगा। 10वीं की परीक्षा में इस बार 11.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल हुए थे।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
22 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines