Niharika Gupta
Read More
RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 12वीं आर्ट्स के साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। राजस्थान 12वीं आर्ट्स में इस साल कुल 92.35 प्रतिशत छात्र पास हुए है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 90.65 % और लड़कियों का 94.06 % रहा है।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आज 12वीं आर्ट्स के साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। राजस्थान शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी परिणाम के अनुसार वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का सकल परिणाम 84.61 प्रतिशत रहा। वहीं छात्राओं ने इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए छात्रों के मुक़ाबले अपनी सफलता का प्रतिशत 88. 60 रखा है। बात यदि छात्रों की सफलता के प्रतिशत की की जाए तो वह 80.23 प्रतिशत रहा।
राजस्थान बोर्ड ने पिछले सप्ताह 18 मई, 2023 को विज्ञान और वाणिज्य धाराओं के लिए आरबीएसई कक्षा 12 वीं के परिणाम 2023 की घोषणा की। आरबीएसई कक्षा 12 विज्ञान के परिणाम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.65% था, जहां लड़कियों ने 94.72% के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत वाले लड़कों की तुलना में 97.39% के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।