RBSE 12th Result 2023 Declared: राजस्थान 12वीं बोर्ड साइंस और कॉमर्स परीक्षा का परिणाम जारी, यहां Direct Link से करें चेक

MHT CET 2023 Result

MHT CET 2023 Result

विज्ञापन

Rajasthan Board 12th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (RBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट का लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट- rajresults.nic.in पर उपलब्ध है। आरबीएसई 12वीं के नतीजे साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए घोषित कर दिए गए हैं।

उम्मीदवार आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं। बोर्ड कार्यवाहक प्रशासक सीआर मीणा ने परिणाम जारी किया है। इस बार साइंस में 95.65 फीसदी और 12वीं कॉमर्स में 96.60 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

विज्ञापन

RBSE 12th Result 2023: ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • Rajasthan Board 10th Result 2023’ या ‘Rajasthan Board 12th Result 2023’ पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल भरकर रिजल्ट चेक करें।
  • रिजल्ट का स्कोरकार्ड डाउनलोड व प्रिंट करें।

राजस्थान बोर्ड ने इस साल आरबीएसई 12वीं की परीक्षा 6081 केंद्रों पर आयोजित की थी। आरबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 21,12,206 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से कुल 10,31,072 छात्रों ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में दाखिला लिया था। जैसे ही 12वीं के नतीजे आए हैं, उम्मीदवार जल्द ही कक्षा 10वीं के नतीजे आने की उम्मीद कर सकते हैं। आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट इसी हफ्ते घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ