RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान 12वीं आर्ट्स और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम जारी, यहां करें चेक
Edited By Niharika Gupta

RBSE 12th Arts Result 2023
Edited By Niharika Gupta

RBSE 12th Arts Result 2023
RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम की घोषणा की। जो छात्र अपना परिणाम देखना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइटों – rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं और अपना लॉगिन विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि और ईमेल आईडी दर्ज कर सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने 12वीं आर्ट्स का परिणाम शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने जारी किया। इस साल कुल 92.35 प्रतिशत छात्र पास हुए है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 90.65 % और लड़कियों का 94.06 % रहा है।
राजस्थान बोर्ड :-12वीं बोर्ड परीक्षा 2023, कल जारी होगा 12वीं आर्ट्स का परिणाम, शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला जयपुर से जारी कर सकते है ll @Rajasthanboard#RajasthanBoardResult ll #Rajasthanboard
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) May 24, 2023
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आज 12वीं आर्ट्स के साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। राजस्थान शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी परिणाम के अनुसार वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का सकल परिणाम 84.61 प्रतिशत रहा। वहीं छात्राओं ने इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए छात्रों के मुक़ाबले अपनी सफलता का प्रतिशत 88. 60 रखा है। बात यदि छात्रों की सफलता के प्रतिशत की की जाए तो वह 80.23 प्रतिशत रहा।
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 12वी के समकक्ष होती है। ये संस्कृत विषय में आयोजित की जाती है। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का विशेष महत्व माना जाता है। विद्यार्थी इसमें आर्ट्स स्ट्रीम के आधुनिक विषयों का अध्ययन करता है। भविष्य में उसे किस विषय की पढ़ाई करनी है, वह इस बात का निर्धारण इस परीक्षा का परिणाम आने के बाद कर सकता है।
राजस्थान बोर्ड ने पिछले सप्ताह 18 मई, 2023 को विज्ञान और वाणिज्य धाराओं के लिए आरबीएसई कक्षा 12 वीं के परिणाम 2023 की घोषणा की। आरबीएसई कक्षा 12 विज्ञान के परिणाम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.65% था, जहां लड़कियों ने 94.72% के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत वाले लड़कों की तुलना में 97.39% के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: