RBSE 10th Result 2023: राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट कब हो सकता है जारी, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट
Edited By Niharika Gupta

RBSE 10th Result 2023 Live Update
Edited By Niharika Gupta

RBSE 10th Result 2023 Live Update
Rajasthan Board 10th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (RBSE) जल्द ही आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2023 जारी करेगा। एक बार घोषित होने के बाद, कक्षा 10 के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी कर देगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे।
स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी नतीजे देख सकेंगे। एसएमएस पर 10वीं नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स को RJ10 टाइप करके 5676750 या 56263 पर भेजना होगा।
इस साल, राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च से 13 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गईं। लगभग 9 लाख छात्र आरबीएसई 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए और अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
पिछले साल कक्षा 10 के स्टूडेंट्स का कुल पास प्रतिशत 82.89 फीसदी था। लड़कियों के 84.38 प्रतिशत की तुलना में लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 फीसदी रहा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: