RBSE 10th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (RBSE) जल्द ही 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम और 10वीं परिणाम 2023 की घोषित करेगा। 10वीं का रिजल्ट बोर्ड के अजमेर स्थित हेडक्वाटर से प्रेंस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे।
जानें कब तक जारी होंगे परिणाम
रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम इस सप्ताह कभी भी घोषित होने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से चेक कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड से 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रोल नंबर की मदद से अपने बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र आरबीएसई कक्षा 10वीं मार्कशीट अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे। बता दें कि राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 13 अप्रैल तक किया गया था। इस साल 11 लाख से अधिक बच्चों ने राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर ‘न्यूज अपडेट’ के तहत ‘परीक्षा परिणाम- 2023 सांख्यिकी-2023’ लिंक पर क्लिक करें।
- यहां ‘आरबीएसई अजमेर बोर्ड सेकेंडरी 10वीं रिजल्ट 2023’ के लिंक पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक कर लें।
- छात्र मार्कशीट को ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड ने 18 मई को आरबीएसई 12वीं साइंस और कॉमर्स बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए थे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है बोर्ड इस महीने के अंत तक 10वीं का रिजल्ट जारी कर दे। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की जरूरत होगी। बता दें कि पिछले साल राजस्थान 10वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत 82.99 प्रतिशत रहा था।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
14 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines