rajeduboard.rajasthan.gov.in, RBSE 12th Result 2025 Update: राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज, 22 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। शाम 5 बजे रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। अब छात्र अपने रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर की मदद से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 LIVE Update

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Update: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज, 22 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि अब वे अपने परीक्षा के परिणाम जान सकते हैं। रिजल्ट शाम 5 बजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध हो गया है। राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में शामिल सभी छात्र अपना रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर डालना होगा, जो कि उनके एडमिट कार्ड पर मौजूद होता है। इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख सकें।

विज्ञापन

पास होने के लिए कितने प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य?

इस साल राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक या न्यूनतम ग्रेड D लाना अनिवार्य है। जो छात्र इस सीमा को पार करेंगे, वही सफल माने जाएंगे।

विज्ञापन

पिछले दो साल से कॉमर्स स्ट्रीम का दबदबा

अगर पिछले साल यानी 2024 की बात करें, तो बोर्ड परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच हुई थीं और लगभग 8.66 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। उस साल Commerce स्ट्रीम ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। 2024 में Commerce स्ट्रीम का पास प्रतिशत 98.95% था, Science स्ट्रीम का 97.75% और Arts स्ट्रीम का 96.88% रहा था। लगातार दो सालों से Commerce स्ट्रीम ने टॉप स्थान बनाए रखा है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर वेबसाइट चेक करते रहें और किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए रिजल्ट आते ही तुरंत डाउनलोड कर लें। इसके अलावा छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए News24 Hindi के साथ बने रहें।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

RBSE 12th Result 2025 LIVE: बेटियों ने मचाया धमाल, हर स्ट्रीम में लड़कों से आगे

साइंस (Science) स्ट्रीम का रिजल्ट

साइंस की परीक्षा में 2,73,915 बच्चों ने नाम लिखवाया था। इनमें से 2,72,138 बच्चों ने परीक्षा दी। कुल 98.43% बच्चे पास हुए। लड़के 98.07% और लड़कियां 99.02% पास हुईं। कुल 96,216 बच्चों को फर्स्ट डिविजन मिली। इसका मतलब उन्होंने अच्छे नंबरों से पास किया।

कॉमर्स (Commerce) स्ट्रीम का रिजल्ट

कॉमर्स की परीक्षा में 28,248 बच्चों ने नाम लिखा था। इनमें से 28,010 ने एग्जाम दी। रिजल्ट बहुत अच्छा रहा 99.07% बच्चे पास हुए। लड़के 98.97% और लड़कियां 99.27% पास हुईं। इसमें 8,312 बच्चों को फर्स्ट डिविजन मिली।

आर्ट्स (Arts) स्ट्रीम का रिजल्ट

आर्ट्स में सबसे ज्यादा 5,87,444 बच्चों ने नाम लिखा। इनमें से 5,78,164 ने परीक्षा दी। 97.78% बच्चे पास हुए। लड़कों का रिजल्ट 97.09% और लड़कियों का 98.42% रहा। इस स्ट्रीम में 2,23,045 बच्चों को फर्स्ट डिविजन मिली।

वरिष्ठ उपाध्याय (Senior Upadhyay) परीक्षा का रिजल्ट

इस परीक्षा में 3,907 बच्चों ने नाम लिखा और 3,847 ने एग्जाम दी। रिजल्ट 97.76% रहा। इसमें 1,806 लड़के और 2,041 लड़कियां शामिल हुईं। कुल 1,264 लड़कियां फर्स्ट डिविजन में पास हुईं।

RBSE 12th Result 2025 LIVE: साइंस स्ट्रीम से कितने बच्चे पास हुए हैं?

राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है।

  • कुल रजिस्टर्ड छात्र: इस साल साइंस स्ट्रीम में कुल 2,73,915 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
  • परीक्षा में शामिल हुए छात्र: इन रजिस्टर्ड छात्रों में से 2,72,138 छात्र वास्तव में परीक्षा देने पहुंचे।
  • कितने छात्र हुए पास: परीक्षा में कुल 2,67,864 छात्र पास हुए हैं।
  • इसका मतलब है कि साइंस स्ट्रीम में 2.6 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा पास कर ली है, जो कि एक बहुत अच्छा परिणाम है। इस साल राजस्थान बोर्ड की साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट शानदार रहा है। ज्यादातर छात्र जो परीक्षा में शामिल हुए, वे पास हो गए हैं।

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: कॉमर्स स्ट्रीम से कितने बच्चे पास हुए हैं?

    राजस्थान बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट आ गया है। कॉमर्स वाले 99.07% बच्चे पास हो गए हैं। मतलब लगभग हर बच्चे ने परीक्षा अच्छे से दी और पास हो गया। यह बहुत अच्छा रिजल्ट है।

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: आर्ट्स स्ट्रीम से कितने बच्चे पास हुए हैं?

    राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 2025 का रिजल्ट आ गया है। आर्ट्स वाले छात्रों में 97.78% बच्चे पास हुए हैं। कुल 5,78,164 बच्चे परीक्षा में बैठे थे, जिसमें 5,65,346 बच्चे पास हुए हैं। मतलब कुल बच्चे में से लगभग 98% बच्चे सफल हो गए। इसका मतलब है कि ज्यादातर बच्चों ने अच्छा काम किया और वे पास हो गए।

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित

    राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। इसका मतलब है कि जो छात्र-छात्राएं इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठे थे, उनके नंबर अब सामने आ गए हैं। अब सभी बच्चे अपने नंबर इंटरनेट पर देख सकते हैं। इसके लिए वे राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर डालें और रिजल्ट देख सकते हैं।

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: टॉपर्स से लाइव बातचीत करेंगे शिक्षा मंत्री

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर टॉप करने वाले छात्रों से लाइव बातचीत करेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर दी है।

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: आज शाम 5 बजे जारी होगा परिणाम

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी है कि RBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट 22 मई को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिणाम घोषित करेंगे।

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: कितने छात्रों ने दी राजस्थान बोर्ड परीक्षा?

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: इस साल राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम से कुल 8,93,616 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। इन सभी छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है, क्योंकि रिजल्ट आज, 22 मई को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा।

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: कौन करेगा नतीजों की घोषणा?

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे। इस मौके पर बोर्ड के प्रशासक और चेयरमैन महेश चंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: रीचेकिंग और री-इवैल्युएशन प्रक्रिया

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: जो छात्र अपने राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी आंसर शीट की रीचेकिंग या री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद, अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी तारीखें और फीस से जुड़ी पूरी जानकारी साझा करेगा। छात्र वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा में आवेदन कर सकेंगे।

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: जो छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा 2025 में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। ऐसे छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं।

    सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखें मुख्य रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ओर से घोषित की जाएंगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि समय पर जानकारी मिल सके।

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की मार्कशीट 2025 में छात्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी होंगी। इसमें निम्नलिखित डिटेल शामिल होंगे:

    - छात्र का रोल नंबर

    - छात्र का नाम

    - पिता का नाम

    - माता का नाम

    - स्कूल या परीक्षा केंद्र का नाम

    - विषयवार अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों)

    - कुल अंक

    - कुल प्रतिशत

    - डिवीजन (फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड)

    छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपनी मार्कशीट को ध्यान से जांचें।

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: SMS के जरिए कैसे देखें कक्षा 12वीं का रिजल्ट ?

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 SMS के जरिए भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप नीचे दिए गए तरीके से SMS भेजकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    SMS भेजने का तरीका:

    आर्ट्स स्ट्रीम के लिए:

    टाइप करें – RJ12A <स्पेस> रोल नंबर

    और भेजें 5676750 या 56263 पर।

    साइंस स्ट्रीम के लिए:

    टाइप करें – RJ12S <स्पेस> रोल नंबर

    और भेजें 5676750 या 56263 पर।

    कॉमर्स स्ट्रीम के लिए:

    टाइप करें – RJ12C <स्पेस> रोल नंबर

    और भेजें 5676750 या 56263 पर।

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: रिजल्ट ट्रेंड्स पर एक नजर

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: साल 2024 में राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा के लिए लगभग 8.66 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और पिछली बार लगातार दूसरे साल कॉमर्स स्ट्रीम ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था।

    - कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत रहा 98.95%

    - साइंस स्ट्रीम में पास प्रतिशत रहा 97.75%

    - आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत रहा 96.88%

    इस तरह 2024 में सभी स्ट्रीम्स में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला, लेकिन कॉमर्स स्ट्रीम सबसे आगे रही।

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: कब हुई थी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं?

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: इस साल राजस्ठान बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं।

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: कैसे देखें कक्षा 12वीं का रिजल्ट?

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

    1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट - rajresults.nic.in पर जाएं।

    2. इसके बाद "Class 12th Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।

    3. अब आप अपनी स्ट्रीम (Science/Commerce/Arts) चुनें।

    4. इसके बाद आप यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

    5. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

    6. आप भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: इन वेबसाइट्स पर देखें राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:

    - rajresults.nic.in

    - rajeduboard.rajasthan.gov.in

    - rajshaladarpan.nic.in

    इनमें से किसी भी वेबसाइट पर जाकर आप अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: आज जारी होगा रिजल्ट, शाम 5 बजे चेक करें स्कोर

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज, 22 मई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। Science, Commerce और Arts तीनों स्ट्रीम के छात्र अपना रिजल्ट शाम 5 बजे से देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्र rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर से लॉगिन कर सकते हैं।

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ