Rajasthan PTET Counselling 2022: जय नारायण व्यास विद्यालय जोधपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली पीटीईटी परीक्षा 2022 (Rajasthan PTET 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल पीटीईटी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। फिलहाल जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी ने चार वर्षीय बीए बीएड बीएससी बीएड कोर्स का काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया है। दो वर्षीय बीएड कोर्स का काउंसलिंग शेड्यूल भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।
युनिवर्सिटी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक चार वर्षीय बीएड, बीएससी और बीएड कोर्स की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 7 अगस्त 2022 से शुरू होंगे और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2022 है। वहीं फार्म में 4 अगस्त 2022 तक करेक्शन किया जा सकता है। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2022.in पर जाना होगा।
Rajasthan PTET Counselling 2022: ये है पूरा शेड्यूल
– काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और फीस (5000) जमा कराने की प्रक्रिया शुरू होन की तिथि – 07 अगस्त से
16 अगस्त 2022
– कॉलेज च्वॉइस फिलिंग : 07 अगस्त 2022 से 18 अगस्त 2022
– पहली काउंसलिंग के बाद सीट आवंटन : 22 अगस्त 2022
– पहली काउंसलिंग के बाद एडमिशन फीस (22000) जमा होगी: 23 अगस्त से 30 अगस्त 2022
– काउंसलिंग के बाद कॉलेज में रिपोर्टिंग: 24 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022
– कॉलेज रिपोर्टिंग के बाद अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन करें- 26 अगस्त 2022 से 02 सितंबर 2022
– अपवर्ड मूवमेंट के बाद कॉलेज आवंटन: 06 सितंबर 2022
– अपवर्ड मूवमेंट के बाद कॉलेज में रिपोर्टिंग: 07 सितंबर 2022 से 12 सितंबर 2022
Rajasthan PTET Counselling 2022: पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें
PTET Counselling 2022: इन डॉक्यूमेंट्स को करना होगा अपलोड
राजस्थान पीटीईटी काउंसलिग से पहले छात्रों को 2 अगस्त 2022 तक निम्नलिखित डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
1. राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (NCTE) द्वारा जारी मान्यता आदेश की प्रति।
2. आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रति।
3. संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा जारी सम्बद्धता आदेश की प्रति।
4. नवीनतम अकादमिक सत्र की प्रदर्शन मूल्याकंन रिपोर्ट (PAR) की प्रति।
5. शपथ पत्र (निर्धारित प्रारूप में)।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines