Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसके रिजल्ट को जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आज जारी किया जा सकता है।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर इस परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इस परीक्षा के स्कोर चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Police Constable Result 2022: ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर Rajasthan Police Constable Result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।
– नए पेज पर अपना नाम व अन्य जानकारी डालें।
– उसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
Rajasthan Police Constable Result 2022: रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
राजस्थान पुलिस ने 13 मई से 16 मई 2022 तक के बीच कांस्टेबलों के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। राजस्थान पुलिस परीक्षा राज्य के 32 जिलों में लगभग 470 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए कुल 4438 रिक्तियों के मुकाबले 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
ऐसे में लिखित परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का चयन किया जाना तय है। यह भी कहा जा रहा है कि करीब एक पद के लिए 5 दावेदार यानी पांच गुना अभ्यार्थियों का चयन किया जा सकता है। इसके बाद उम्मीदवारों को पीएसटी और पीईटी में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में चयन किए उम्मीदवारों की फिर पीएसटी और पीईटी के दौर से गुजरना होगा, इसमें भी काफी उम्मीदवार बाहर किए जाएंगे। बाद बचे हुए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बनेगी और उसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सामान्य व पुलिस दूरसंचार के लिए पीईटी 30 अंक और कांस्टेबल चालक कांस्टेबल बैंड के लिए पीईटी 20 अंक का होगा। इसमें उम्मीदवार का शारिरीक जांच, लंबाई, दौड़ आदि के लिहाज से उम्मीदवार को जांचा जाएगा।
ऐसे बनेगी मेरिट
कांस्टेबल सामान्य पदों के अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा, पीईटी के प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी। वहीं कांस्टेबल ड्राइवर बैंड के अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा, पीईटी व स्किल टेस्ट के प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
14 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines