---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

Rajasthan Board Result 2023: इन डेट्स में जारी हो सकता है राजस्थान 5वीं-8वीं का रिजल्ट, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2023: राजस्थान शिक्षा विभाग जल्द ही आरबीएसई 5वीं 8वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान 5वीं 8वीं का परिणाम इस सप्ताह घोषित होने की उम्मीद है। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in और rajresults.nic.in पर देख सकेंगे। बता दें, 15 […]

---विज्ञापन---

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2023: राजस्थान शिक्षा विभाग जल्द ही आरबीएसई 5वीं 8वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान 5वीं 8वीं का परिणाम इस सप्ताह घोषित होने की उम्मीद है। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in और rajresults.nic.in पर देख सकेंगे।

बता दें, 15 मई को जो आधिकारिक जानकारी आई थी, उसमें कहा गया था कि राजस्थान बोर्ड ने 70 प्रतिशत तक कॉपियों चेकिंग काम पूरा कर लिया है, और जल्द ही बाकी बचे काम को भी खत्म कर लिया जाएगा।

---विज्ञापन---

इन डेट्स में घोषित हो सकता है परिणाम

राजस्थान बोर्ड द्वारा जल्द ही आरबीएसई 5वीं 8वीं परिणाम 2023 घोषित करने की उम्मीद है। रिपोर्टों के अनुसार, RBSE 5वीं कक्षा और RBSE 8वीं कक्षा के परिणाम इस सप्ताह 19 या 20 मई, 2023 तक घोषित किए जाएंगे। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार बना हुआ है।

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट यानी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर राजस्थान 8वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उन्हें चेक और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें।

पासिंग मार्क्स

आरबीएसई बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक विषय में उत्तीर्ण अंक 33% हैं। कक्षा 8, 10, व 12वीं के छात्रों को अधिकतम अंकों में से न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। उम्मीद है कि राजस्थान बोर्ड जल्द ही राजस्थान 8वीं का रिजल्ट घोषित कर देगा।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: May 16, 2023 03:14 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola