Rajasthan Board Class 10th, 12th Result: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE), अजमेर जल्द ही 10वीं और 12वीं के लिए राजस्थान बोर्ड परिणाम 2023 घोषित करेगा। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड आज, 18 मई को शाम आरबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परिणाम 2023 घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने आरबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परिणाम 2023 की घोषणा के लिए आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है।
राज्य शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेंगे जिसके बाद मार्कशीट ऑनलाइन चेक करने के लिए उपलब्ध होंगी।स्टूडेंट्स अपनी 10वीं, 12वीं की मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर विजिट कर चेक कर सकेंगे। छात्रों को राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2023 चेक करने के लिए अपने रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करने की जरूरत होगी।
Rajasthan Board Class 10th, 12th Result: इस तरह से कर सकेंगे चेक
- RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आरबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 या आरबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें
- नए खुले टैब में, लॉगिन विवरण – रोल नंबर, डीओबी दर्ज करें
- ‘सबमिट’ पर क्लिक करें और आपका आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा
- अपना आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें
राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की थी जबकि आरबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार एसएमएस के जरिए अपना आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक कर सकेंगे। आरबीएसई ने पहले ही 17 मई को आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in पर राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
13 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines