Niharika Gupta
Read More
Rajasthan Board Class 10th, 12th Result: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE), अजमेर जल्द ही 10वीं और 12वीं के लिए राजस्थान बोर्ड परिणाम 2023 घोषित करेगा। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड आज, 18 मई को शाम आरबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परिणाम 2023 घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने आरबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परिणाम 2023 की घोषणा के लिए आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है।
राज्य शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेंगे जिसके बाद मार्कशीट ऑनलाइन चेक करने के लिए उपलब्ध होंगी।स्टूडेंट्स अपनी 10वीं, 12वीं की मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर विजिट कर चेक कर सकेंगे। छात्रों को राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2023 चेक करने के लिए अपने रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करने की जरूरत होगी।
राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की थी जबकि आरबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार एसएमएस के जरिए अपना आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक कर सकेंगे। आरबीएसई ने पहले ही 17 मई को आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in पर राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।