Live Updates
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद राजस्थान बोर्ड ने दी छात्रों को बधाई
राजस्थान बोर्ड के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से एक पोस्ट के जरिए राजस्थान बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने पर छात्रों को बधाई दी. राजस्थान बोर्ड ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Live: अधिकतम तीन विषयों में सुधार का मौका
अगर कोई छात्र परीक्षा में फेल हो गया है तो ऐसे छात्रों को फिर से परीक्षा देने और पास होने का मौका मिलेगा. लेकिन तय नियमों के अनुसार, छात्र को अधिकतम तीन विषयों में सुधार का मौका मिलेगा. कोई छात्र 1, 2 या 3 विषयों में पास नहीं हुआ है तो वह री-एग्जाम दे सकता है. तीन से अधिक विषयों में फेल हुए छात्र को दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी.
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Live: चार आसान स्टेप में चेक करें 10वीं का रिजल्ट
- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- Secondary Exam Result 2026 पर क्लिक करें.
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालकर सब्मिट करें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. इसका प्रिंट आउट लें और सेव करें.
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Live: कोटा की अदिति पंवार बनी 10वीं की टॉपर
राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी हो चुके हैं. राजस्थान के कोटा की अदिति पंवार ने 10वीं कक्षा में राज्य में टॉप किया है. अदिति ने 96% नंबर प्राप्त किये हैं.
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Live: 10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत रहा
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिये गए हैं. राजस्थान बोर्ड के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट 94.23% रहा. यानी कुल 94.23% छात्र परीक्षा पास करने में सफल रहे. छात्रों का पास प्रतिशत प्रतिशत 93.63% रहा जबकि, छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया और रिजल्ट 94.20% प्रतिशत रहा.
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Live: रिजल्ट जारी होती ही डाउन हुई ऑफिशियल वेबसाइट
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और http://rajresults.nic.in/ ओपन नहीं हो रही है. एक साथ कई लोगों के वेबसाइट पर आने के कारण वेबसाइट डाउन हो गई है. ऐसे में छात्र संयम रखें . आराम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Live: जारी हुआ रिजल्ट जल्दी करें चेक
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया गया है. आप rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Live: कुछ देर में जारी होगा 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज 24 मार्च की दोपहर को 1 बजे जारी किया जाएगा. अब 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद छात्र रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ जैसी सामान्य जानकारी को दर्ज कर रिजल्ट देख सकेंगे.
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Live: डिजिलॉकर ऐप पर कैसे सेव करें रिजल्ट?
आज राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणाम आ रहे हैं. छात्र रिजल्ट को वेबसाइट पर देखने के साथ ही डिजिलॉकर पर सेव कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिये गए जरूरी स्टेप्स को फॉलो करें.
- डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं.
- Aadhaar से जुड़ा मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्टर्ड नंबर पर आया OTP दर्ज करके वेरिफाई करें.
- आपका पहले से अकाउंट है तो मोबाइल नंबर से लॉग इन करें.
- 'Issued Documents' सेक्शन में जाएं और ‘Class X Marksheet' पर क्लिक करें.
- Board of Secondary Education Rajasthan सर्च करके सलेक्ट करें.
- स्कूल से मिले 6-डिजिट एक्सेस कोड, स्कूल कोड और अपना रोल नंबर को दर्ज करें.
- 10वीं की ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी. इसे सेव कर लें.
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Live: कब जारी होगा रिजल्ट
10वीं के रिजल्ट जारी होने की जानकारी राजस्थान के शिक्षा विद्यालयी/संस्कृत एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने एक्स पर पोस्ट करके दी है. कक्षा-10 का रिजल्ट आज दिनांक 24 मार्च 2026 को दोपहर 1:00 बजे जारी किया जाएगा. बता दें कि, कक्षा 10वीं के साथ ही 5वीं और 8वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे.
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Live: कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर रिजल्ट देख सकते हैं.
rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Live: किसने किया था पिछले वर्ष टॉप?
साल 2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजों की बात करें तो पिछली साल पहले स्थान पर भावना आई थीं. भावना ने 10वीं की परीक्षा में 99.67% अंक प्राप्त किये थे. इसके बाद दूसरे स्थान पर पूजा भादू और वंदना तंवर थीं. इन दोनों के ही 99.50% अंक थे.
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Live: कहां चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
आप राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं. आप इन वेबसाइट पर स्कोरकार्ड को देख या डाउनलोड कर सकते हैं.
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित हो चुका है. छात्र रिजल्ट को rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. छात्र ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर ID, रोल नंबर सभी डिटेल्स की मदद से रिजल्ट को देख सकेंगे.
RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा? (Date & Time)
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणाम 24 मार्च यानी आज जारी हो चुका है.. 10वी कक्षा के परिणाम की घोषणा 1 बजे कर दी जाएगी. इसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे,
रोल नंबर से RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
- रिजल्ट देखने के लिए पहले नीचे दी गई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in - Secondary Exam Result 2026 लिखे लिंक को चुनें. इसके बाद अपने रोल नंबर को डालें. और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. आप स्कोरकार्ड को डाउनलोड व प्रिंट लेकर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं.
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
8 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
15 hrs ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
19 hrs agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
5 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
5 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
10 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
10 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines