QS World University Ranking 2027: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 की नई रिपोर्ट जारी हो गई है, जिसमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली एक बार फिर भारत का सबसे टॉप संस्थान बनकर उभरा है. जारी की गई ताजा फोटो के मुताबिक वैश्विक स्तर पर शीर्ष भारतीय विश्वविद्यालयों में आईआईटी दिल्ली 118वें स्थान पर है, जिसने पिछले साल के 123वें पायदान से सुधार किया है. फोटो में देश के अन्य चार सर्वश्रेष्ठ संस्थानों की रैंकिंग भी साफ देखी जा सकती है. इस सूची में आईआईटी बॉम्बे 134वें, आईआईटी मद्रास 170वें, आईआईटी खड़गपुर 205वें और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) बैंगलोर 221वें स्थान पर काबिज हैं. भारतीय उच्च शिक्षा के लिए यह सूची एक बड़ी उपलब्धि की तरह है.
आईआईटी दिल्ली ने सुधारी अपनी रैंकिंग
18 जून 2026 को जारी हुई इस वैश्विक रैंकिंग के आंकड़े बताते हैं कि आईआईटी दिल्ली ने बीते कुछ सालों में लगातार मजबूत और बेहतरीन प्रगति की है. साल 2024 की रैंकिंग में जहां यह संस्थान दुनिया भर में 197वें स्थान पर था, वहीं अब यह छलांग लगाकर साल 2027 की रिपोर्ट में सीधे 118वें पायदान पर पहुंच गया है. इसके साथ ही आईआईटी दिल्ली ने क्यूएस रैंकिंग के इतिहास में किसी भी भारतीय संस्थान द्वारा हासिल की गई अब तक की सबसे सर्वश्रेष्ठ रैंक की बराबरी भी कर ली है. यह लगातार होता सुधार संस्थान के भीतर शिक्षा के ऊंचे स्तर, बेहतरीन रिसर्च कार्यों और छात्रों के लिए करियर के शानदार अवसरों को दर्शाता है.
दुनिया भर की कंपनियों की पहली पसंद
आईआईटी दिल्ली ने पढ़ाई के अलावा एम्प्लॉयर रेपुटेशन यानी नियोक्ताओं के बीच अपनी साख के मामले में भी जबरदस्त सुधार दर्ज किया है. संस्थान इस कैटेगरी में 11 पायदान ऊपर चढ़कर दुनिया के टॉप 39 संस्थानों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गया है. इसका सीधा मतलब यह है कि दुनिया भर की नामचीन कंपनियां इस संस्थान से पास होने वाले छात्रों को नौकरी देने में सबसे ज्यादा भरोसा जताती हैं. इसके अलावा प्लेसमेंट के नतीजों से जुड़ी रैंकिंग में भी 60 अंकों का बड़ा सुधार हुआ है. वहीं रिसर्च के क्षेत्र में संस्थान के फैकल्टी मेंबर्स के शोध पत्रों को दुनिया भर में काफी सराहा और उद्धृत किया गया है, जिससे साइटेशन्स रैंकिंग में 26 अंकों की बढ़त हुई है.
यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग के कौन-से कोर्सेज करने पर मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी और कितना होता है पैकेज, यहां पढ़ें नाम और डिटेल
इन विषयों में दुनिया के टॉप 50 में शामिल
संस्थान ने इंजीनियरिंग के अलग-अलग विषयों में भी वैश्विक स्तर पर अपनी धाक जमाई है. पिछले क्यूएस सब्जेक्ट रैंकिंग के आंकड़ों को देखें तो आईआईटी दिल्ली के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, केमिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख विषय दुनिया के टॉप 50 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. समग्र इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आईआईटी दिल्ली को पूरी दुनिया में 36वां स्थान मिला है और वह इस कैटेगरी में भी देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान बना हुआ है. यह शानदार कामयाबी न केवल आईआईटी दिल्ली के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय सम्मान को बयां करती है बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की शिक्षा प्रणाली का लोहा भी मनवाती है.
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
1 day agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 day ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
1 day agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
6 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
6 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
11 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
11 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines