PSEB Class 10 Exam 2023: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार कल, 24 मार्च, 2023 से कक्षा 10वीं परीक्षा शुरू करेगा। पेपर तीन घंटे की अवधि सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अंतिम परीक्षा 20 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा के दिन, छात्रों को शुरुआत में प्रश्न पत्र के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
परीक्षा केंद्र में इन चीजों को ले जाना न भूलें
पंजाब बोर्ड अपनी मैट्रिक परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को अपना प्रवेश पत्र और एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना नहीं भूलना चाहिए अन्यथा आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश से वंचित कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र के लिए रवाना होने से पहले अपना विवरण जांचें और समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।
और पढ़िए – Punjab Class 12th Exam 2023: 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा स्थगित, जानें क्या है आगे का नया शेड्यूल?
छात्र इन दिशा-निर्देशों का करें पालन
- छात्रों को परीक्षा हॉल में पीएसईबी हॉल टिकट 2023 और स्कूल पहचान पत्र ले जाना होगा।
- छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना चाहिए।
- परीक्षा हॉल के अंदर कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नहीं ले जाना है।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के लिए जो डेटशीट जारी की है। उसके मुताबिक कल यानी 24 मार्च को पंजाब-ए, पंजाब हिस्ट्री एंड कल्चर-ए का पेपर होना है। इसके बाद 27 मार्च को अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। वहीं 28 मार्च को गायन का पेपर 29 मार्च को पंजाब-बी, पंजाब हिस्ट्री एंड कल्चर-बी का पेपर होना है। 31 मार्च को कंप्यूटर साइंस एक अप्रैल को मैकेनिकल ड्राइंग और पेंटिग का पेपर होना है। परीक्षा 20 अप्रैल को समाप्त होगी।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines