PSEB Class 5 Result 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 5वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल पंजाब बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के रिजल्ट को 6 अप्रेल को जारी कर दिया गया था। वहीं अब इसकी लिंक भी एक्टिव कर दी गई है।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं। पीएसईबी के अध्यक्ष ने साझा किया है कि लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर स्कोर किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.69 प्रतिशत और लड़कों का 99.07 प्रतिशत रहा है।
और पढ़िए – MHT CET 2023 Registration: प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज, जल्द ऐसे करें अप्लाई
पंजाब बोर्ड कक्षा 5 बोर्ड परीक्षा 2023 राज्य में 27 फरवरी से 6 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। बोर्ड ने कक्षा 5 के लिए 20 मार्च से 22 मार्च, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की थीं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
Punjab Board PSEB 5th Result 2023- ऐसे चेक करें 5वीं रिजल्ट पंजाब
-पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
-स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Punjab Board PSEB 5th Result 2023- रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
PSEB कक्षा 5वीं का परिणाम कुल 99.69 पास प्रतिशत रहा
-कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 99.69%
-लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 99.74%
-लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 99.65%
पंजाब बोर्ड 5वीं के टॉपर्स
-जसप्रीत कौर
-नवदीप कौर
-गुरनूर सिंह धालीवाल
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines