PSEB 12th Result 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB ) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किया। जो लोग पंजाब बोर्ड कक्षा 12 परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक पीएसईबी वेबसाइटों – pseb.ac.in और indiaresults.com पर विस्तृत परिणाम देख सकते हैं।
बोर्ड की तरफ से टॉपर्स लिस्ट सहित अन्य डिटेल्स भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य डिटेल्स दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्रों को सलाह है कि वे रिजल्ट में दी गई अन्य जानकारी जैसे नाम, पता आदि चेक कर लें। अगर कोई जानकारी गलत हो तो उसे बोर्ड से संपर्क करके ठीक करवा लें।
कुल 92.47 प्रतिशत छात्र पास हुए
PSEB बोर्ड 12वीं में कुल 92.47 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। लड़कियों, लड़कों और ट्रांसजेंडर का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 95.14 प्रतिशत, 90.25 प्रतिशत और 100 प्रतिशत है। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया है।
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 20 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 3 लाख छात्र शामिल हुए थे। उपलब्ध होने पर PSEB 12th Result 2023 चेक करने के लिए सीधा लिंक नीचे दिया गया है। बोर्ड की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा की गई। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
PSEB 12th Result 2023 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
PSEB 12th Result 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक
- PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- उस लिंक पर क्लिक करें, जहां PSEB 12th Result 2023 लिखा हो।
- रेजिमेंटेशन नंबर / रोल नंबर दर्ज करें।
- आपका PSEB 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- PSEB 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देंगे, इसे डाउनलोड करें।
और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
16 hrs agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
18 hrs agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
21 hrs agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
1 day agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
4 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
4 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
4 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
9 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
9 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines