PSEB class 10th result 2023: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 26 मई, 2023 को सुबह 11.30 बजे PSEB 10वीं के नतीजे 2023 घोषित कर दिए हैं। हालांकि पंजाब बोर्ड परीक्षा के लिए रिजल्ट लिंक 27 मई को सुबह 8 बजे सक्रिय हो गया था।
जो छात्र पंजाब बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in और indiaresults.com पर परिणाम देख सकते हैं। इस साल कुल 97.54 प्रतिशत छात्र पास हुए है।
पासिंग परसेंटेज
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं का परीक्षा परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 97.76 रहा। वहीं निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 97 रहा। पंजाब बोर्ड 10वीं में 98.46 प्रतिशत लड़कियां और 96.73 फीसदी लड़के पास हुए हैं। ट्रांसजेंडर का परिणाम 100 फीसदी रहा है। अर्बन क्षेत्र का परिणाम रुरल क्षेत्र से कम रहा। अर्बन एरिया का पास प्रतिशत 96.77 और रुरल एरिया का पास प्रतिशत 97.74 फीसदी रहा।
ये रहे टॉपर
इस साल पहली तीन टॉपर छात्राएं हैं। पहली रैंक गगनदीप कौर ने हासिल की है जिन्होंने 650/650 (100%) स्कोर किया है, इसके बाद नवजोत ने 648/650 (99.69%) और हरमनदीप कौर ने 646/650 (99.38%) स्कोर किया है।
पठानकोट 99.19 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला है। इसके बाद कपूरथला (99.02 प्रतिशत) और अमृतसर (98.97 प्रतिशत) हैं। अंग्रेजी और पंजाबी में पास प्रतिशत 99.22 प्रतिशत और 99.1 प्रतिशत है।
पीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम सीधा लिंक
PSEB class 10th result 2023: इस तरह से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- PSEB आधिकारिक वेबसाइट– pseb.org.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी साख दर्ज करें जैसे कि रोल नंबर और जन्म तिथि।
- परिणाम देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
इस वर्ष PSEB कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। इस वर्ष PSEB कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 3 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
17 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
22 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
22 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
23 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 day agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
1 day agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines