PSEB 10th Result 2023: पंजाब 10वीं बोर्ड के परिणाम जारी, जानें पास प्रतिशत और टॉपर्स
Edited By Niharika Gupta

PSEB 10th Result 2023
Edited By Niharika Gupta

PSEB 10th Result 2023
Punjab Board Class 10 Result 2023: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 26 मई, 2023 को पंजाब बोर्ड 10वीं के परिणाम 2023 की घोषणा की। उम्मीदवार जो पंजाब कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
पंजाब बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ. वीरिंदर भाटिया ने पीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा की। इस वर्ष के लिए कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गई थी। राज्य में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लगभग 3 लाख उम्मीदवार शामिल हुए हैं।
इस साल कुल पास प्रतिशत 97.54% है। वहीं, सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 97.76 फीसदी रहा। जबकि निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 97 फीसदी रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.46 फीसदी रहा। फरीदकोट की गगनदीप कौर ने परीक्षा परिणाम में पहली रैंक पाकर टॉप किया है।
इस साल तीनों टॉपर सरकारी स्कूल के हैं। पहली रैंक गगनदीप कौर ने हासिल की है जिन्होंने 650/650 (100%) स्कोर किया है, इसके बाद नवजोत ने 648/650 (99.69%) और हरमनदीप कौर ने 646/650 (99.38%) स्कोर किया है।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस बार परिणाम एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध होगा या नहीं, पिछले साल छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते थे। उसके लिए छात्रों को PB10 <रोल नंबर> टाइप कर 56767650 पर भेजना होगा।
2022 में, कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 3,11,545 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 126 असफल रहे और 3,08,627 छात्र बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। पिछले साल लड़कियों ने 99.34 फीसदी पास प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कों ने 98.83 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया। कुल 12 ट्रांसजेंडर छात्र परीक्षा में बैठे थे और उनमें से 11 उत्तीर्ण हुए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: