Case study championship 2022: सोसायटी ऑफ ऑटोमोटिव इंजीनियर्स (एसएई एनआईएस) की ओर से आयोजित केस स्टडी चैंपियनशिप में जयपुर के पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार स्वरूप इसे ट्रॉफी, सर्टिफिकेट व 40 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
एसएई एनआईएस देश की प्रतिष्ठित टेक्निकल सोसायटी है। इसके द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में 25 टीमें शामिल हुई, जिनमें स्टूडेंट्स के साथ-साथ इंडस्ट्री की टीमों की भी भागीदारी रही। ‘हीटिंग स्ट्रेटेजी फॉर पैसेंजर इलेक्ट्रिक व्हीकल’ थीम पर हुए इस कॉम्पिटिशन में टीमों को इलेक्ट्रिक कार की हीटिंग प्रॉब्लम पर बेहतरीन समाधान प्रस्तुत करने थे।
CTET 2022: सीबीएसई सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज होगी बंद, यहां देखें प्रोसेस
इन 5 टीमों ने मारी बाजी
इन 25 टीमों में से दो राउंड के आधार पर टॉप 5 टीमों को शॉर्टलिस्ट किया गया। ये टीमें थीं चेन्नई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चेन्नई, केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस गाजियाबाद, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी श्रीनगर, पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग जयपुर और शिव नादर यूनिवर्सिटी। इन टॉप 5 टीमों को प्रजेंटेशन के लिए बीकानेर आमंत्रित किया गया। इनमें पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बीटेक मैकेनिकल के स्टूडेंट सचिन यादव, जागृति अग्रवाल व विशद टाइनवाला ने फैकल्टी एडवाइजर संजय कुमावत के निर्देशन में प्रभावी प्रजेंटेशन दिया। इसमें बताया कि पेल्टियर या मैग्नेटो कैलोरिक इफेक्ट की मदद से कम लागत में इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर के केबिन को ठंडा रखा जा सकता है, जो ईको फ्रेंडली तरीका भी है।
इंडस्ट्रियलिस्ट्स की जूरी द्वारा पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की इस टीम को प्रथम विजेता घोषित किया गया। इस उपलब्धि पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. महेश बुंदेले, वाइस प्रिंसिपल पंकज धेमला व मैकेनिकल के एचओडी नारायण लाल जैन ने स्टूडेंट्स को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य यंग इंजीनियर्स व इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स को एक मंच पर लाकर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान करना था।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines