Success Story of Poonam Gupta: कहते हैं कि मेहनत करने वालों को देर सबेरे सफलता मिलती ही है। अगर आपके अंदर अपने सपनों को साकार करने का जुनून हो तो कोई भी मुश्किल आपको रोक नहीं पाएगी। सभी के जीवन में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब लगता है कि सबकुछ खत्म हो गया, लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जो मजबूत इरादों के साथ मैदान में डंटे रहते हैं और संघर्ष करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत से बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर 800 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी कर दी।
उनका नाम पूनम गुप्ता है और वे वे पीजी पेपर लिमिटेड की संस्थापक सीईओ हैं। खास बात यह है कि उनके पास एक समय नौकरी भी नहीं थी। काफी प्रयास करने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही थी। उनके करियर में काफी उतार चढ़ाव रहा है।
एक समय नहीं मिल रही थी नौकरी
पूनम गुप्ता दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से इकॉनोमिक ऑनर्स भी किया है। साल 2002 में उन्होंने पुनीत गुप्ता से शादी की। पुनीत स्कॉटलैंड में रहते थे। शादी के बाद पूनम अपने पति के साथ स्कॉटलैंड चली गईं और वहीं रहने लगीं। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें नौकरी नहीं मिली और वे लंबे समय तक बेरोजगार रहीं। कई जगह उन्होंने नौकरी के लिए अप्लाई किया, लेकिन हर बार उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और अपना बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया।
कई देशों में फैला है कारोबार
इसके बाद पूनम गुप्ता की नजर रद्दी पेपर पर पड़ी। उन्होंने पेपर की रद्दी पर रिसर्च करना शुरू किया। उन्होंने सिर्फ 1 लाख रुपये की लागत से पेपर रीसाइक्लिंग का बिजनेस शुरू किया। आज से 20 साल पहले शुरू किया गया उनका यह बिजनेस अब 800 करोड़ रुपये का हो गया है। इस समय उनकी कंपनी का कारोबार भारत समेत ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन सहित कई देशों में फैला हुआ है। उन्होंने पेपर की रद्दी से 800 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी। उनकी कंपनी अब दुनिया के 60 देशों में कारोबार कर रही है।
ये भी पढ़ें-दिल्ली में ऑड-ईवन नियम से अबतक कितना हुआ है फायदा, आखिर यह क्यों है जरूरी?
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
5 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
9 days agoCBSE: नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines