हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

PM YASASVI Answer Key 2022: पीएम यशस्वी आंसर-की जारी, इस दिन तक ऐसे दर्ज करें आपत्ति

---विज्ञापन---

PM YASASVI 2022 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने वाइब्रेंट इंडिया (PM YASASVI) 2022 परीक्षा के लिए प्राइम मिनिस्टर यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम की आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार वाइब्रेंट इंडिया (YAASASVI) प्रवेश परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

PM YASASVI आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा। फाइनल आंसर-की के साथ, PM YASASVI प्रश्न पत्र और रिस्पांस शीट भी जारी की हैं। परीक्षा 25 सितंबर, 2022 को आयोजित की गई थी।

उम्मीदवार निर्देशानुसार आवेदन पत्र भरकर PM YASASVI 2022 आंसर-की और प्रश्न पत्र को ऑनलाइन चुनौती दे सकते हैं। शिकायतों को जमा करने की अंतिम तिथि कल, 7 अक्टूबर, 2022 है। विषय विशेषज्ञों का पैनल उम्मीदवारों से प्राप्त चुनौतियों का वेरिफिकेशन होगा। आपत्ति सही पाए जाने पर PM YASASVI फाइनल आंसर-की को संशोधित किया जाएगा। संशोधित फाइनल आंसर-की के आधार पर, NTA PM YASASVI परिणाम घोषित करेगा।

---विज्ञापन---

PM YASASVI Answer Key 2022 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

PM YASASVI Answer Key 2022: ऐसे करें डाउनलोड

  • NTA YET की आधिकारिक साइट yet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध PM YASASVI Answer Key 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर जारी होगी।
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

प्रधान मंत्री YASASVI छात्रवृत्ति योजना दो स्तरों पर प्रदान की जाती है- जो छात्र कक्षा 9 में पढ़ रहे हैं और जो कक्षा 11 में पढ़ रहे हैं। उम्मीदवार एनटीए को अपने प्रश्नों या स्पष्टीकरणों के बारे में @nta.ac.in के माध्यम से लिख सकते हैं । उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर- 011 4075 9000 पर भी कॉल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Sponsored Links by Taboola