MCC PG NEET Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज 19 नवंबर को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) काउंसलिंग मोप-अप फाइनल राउंड रिजल्ट की घोषणा की है। जिन आवेदकों ने NEET PG 2022 मॉप-अप राउंड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
नीट पीजी परिणाम एमडी, एमएस, डिप्लोमा, एमडीएस, पीजी डीएनबी कोर्सेज के लिए घोषित किया गया है। NEET PG मॉप-अप राउंड काउंसलिंग में 8,606 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
उम्मीदवारों को अलॉटेड कॉलेजों में जाकर जरूरी डाक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। एमसीसी ने नोटिस में उल्लेख किया है कि रिपोर्टिंग 20 नवंबर से शुरू होती है और रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2022 है।
NEET PG Counselling Mop Up Round Result Direct Link to Download
NEET PG Counselling Mop Up Round Reporting Notice
MCC PG NEET Counselling 2022: ऐसे चेक करें फाइनल मोप-अप रिजल्ट
- एमसीसी नीट पीजी 2022 की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “फाइनल रिजल्ट पीजी 2022 मोप अप राउंड एमडी, एमएस, डीएनबी” लिंक पर क्लिक करें।
- नीट पीजी 2022 काउंसलिंग फाइनल रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रैंक, आवंटित कोटा, संस्थान, पाठ्यक्रम जारी किया जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
NEET PG मॉप-अप राउंड का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार, 18 नवंबर को घोषित किया गया था और उम्मीदवारों के पास आज सुबह तक फाइनल NEET मॉप-अप राउंड सीट अलॉटमेंट पर विसंगतियों को उठाने का प्रावधान था। एमसीसी ने अनंतिम परिणाम पर उठाई गई शिकायतों पर विचार करने के बाद मॉप-अप राउंड फाइनल रिजल्ट तैयार किया है। मॉप-अप राउंड का अंतिम परिणाम NEET PG मेरिट, उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों और एमडी, एमएस और डिप्लोमा सहित कार्यक्रमों में सीटों की उपलब्धता के आधार पर प्राप्त किया जाता है। NEET PG मॉप-अप राउंड के रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में चेक करना होगा।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
16 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines