बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 29 मार्च 2025 दोपहर 12:15 बजे 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष 12,79,294 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा संयुक्त रूप से टॉपर बने हैं। छात्र अपना परिणाम matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाकर देख सकते हैं। आइए जानते हैं, रिजल्ट जारी होने के बाद आपका अगला कदम क्या होना चाहिए।
1. अपना रिजल्ट डाउनलोड करें
ऑनलाइन वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com से रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
यह केवल प्रोविजनल मार्कशीट होगी, ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।
SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका: मैसेज में BIHAR10 <स्पेस> रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें।
2. अपने अंकों की सही से जांच करें
विषयवार अंक और कुल प्रतिशत ध्यान से देखें।
अगर किसी विषय में अंक उम्मीद से कम लग रहे हैं, तो पुनर्मूल्यांकन (स्क्रूटनी) के बारे में सोचें।
3. स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन करें
अगर आपको लगता है कि आपकी उत्तरपुस्तिका सही से चेक नहीं हुई, तो आप स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
स्क्रूटनी फॉर्म भरने की तारीख: 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025
प्रति विषय आवेदन शुल्क 70-100 रुपये के बीच होगा।
जल्दी आवेदन करें, आखिरी तारीख का इंतजार न करें।
4. 11वीं में सही स्ट्रीम कैसे चुनें?
अपने अंकों, रुचि और करियर प्लान के अनुसार साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या वोकेशनल कोर्स चुनें।
बिहार में 11वीं में एडमिशन के लिए OFSS बिहार (Online Facilitation System for Students) की वेबसाइट ofssbihar.in पर नजर बनाए रखें।