Odisha 12th Arts Result 2022: ओडिशा 12वीं बोर्ड आर्ट्स का रिजल्ट घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक
Edited By Siddharth Sharma

Odisha 12th arts result 2022 declared
Edited By Siddharth Sharma

Odisha 12th arts result 2022 declared
CHSE Odisha Class 12th Arts Result 2022: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ओडिशा द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 12वीं आर्ट्स परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बोर्ड द्वारा आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। ये परिणाम एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया है।
Odisha 12th result 2022: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट
एक बार घोषित होने के बाद, छात्र अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और पंजीकरण संख्या का उपयोग करके अपने कक्षा 12 के परिणाम chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर देख सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा का रिजल्ट एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
इस साल ओडिशा में 3 लाख से अधिक छात्र कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं। ओडिशा कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 अप्रैल से 31 मई तक आयोजित की गई थी।
CHSE Odisha Arts Result: ऐसे कर पाएंगे चेक
-CHSE ओडिशा की आधिकारिक साइट chseodisha.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
– अब नए पेज पर CHSE Odisha 12th Arts Result 2022 की लिंक दबाएं और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
-आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
-आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: