हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

NVS Class 9 Admit Card 2023: नवोदय विद्यालय ने कक्षा 9 चयन परीक्षा प्रवेश पत्र जारी किए, यहां एक क्लिक में करें डाउनलोड

विज्ञापन
NVS Class 9 Admit Card 2023

NVS Class 9 selection test admit card: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने आज कक्षा 9 चयन परीक्षा प्रवेश पत्र 2023 जारी किया। जो उम्मीदवार लेटरल एंट्री चयन परीक्षा (LEST) 2023 के लिए उपस्थित होंगे, वे एनवीएस की आधिकारिक साइट – navodaya.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

नवोदय विद्यालय कक्षा 9 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 11 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे है। दिव्यांग उम्‍मीदवारों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, जो सक्षम प्राधिकारी से प्रमाण पत्र के बाद मिलेगा।

NVS Class 9 Selection Test Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

  • एनवीएस की आधिकारिक साइट – navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एनवीएस कक्षा 9 चयन परीक्षा प्रवेश पत्र 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर जारी होगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

परीक्षा पैटर्न

भाषा का माध्यम अंग्रेजी या हिंदी होगा और छात्रों को ओएमआर शीट पर परीक्षा देनी होगी। चयन परीक्षा में गणित (35 अंक), सामान्य विज्ञान (35 अंक), अंग्रेजी (15 अंक) और हिंदी (15 अंक) के प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।

विज्ञापन

सेलेक्‍शन टेस्‍ट का रिजल्‍ट स्‍कूल नोटिस बोर्ड के साथ-साथ संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा. कोई भी अन्‍य डिटेल्‍स उम्मीदवार एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola