Niharika Gupta
Read More
NVS Class 9 selection test admit card: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने आज कक्षा 9 चयन परीक्षा प्रवेश पत्र 2023 जारी किया। जो उम्मीदवार लेटरल एंट्री चयन परीक्षा (LEST) 2023 के लिए उपस्थित होंगे, वे एनवीएस की आधिकारिक साइट – navodaya.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नवोदय विद्यालय कक्षा 9 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 11 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे है। दिव्यांग उम्मीदवारों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, जो सक्षम प्राधिकारी से प्रमाण पत्र के बाद मिलेगा।
भाषा का माध्यम अंग्रेजी या हिंदी होगा और छात्रों को ओएमआर शीट पर परीक्षा देनी होगी। चयन परीक्षा में गणित (35 अंक), सामान्य विज्ञान (35 अंक), अंग्रेजी (15 अंक) और हिंदी (15 अंक) के प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
सेलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट स्कूल नोटिस बोर्ड के साथ-साथ संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा. कोई भी अन्य डिटेल्स उम्मीदवार एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।