UGC NET Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज 5 नवंबर, 2022 को यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 जारी करेगी। जो उम्मीदवार यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
UGC NET के नतीजे nta.ac.in और ntaresults.nic.in पर भी चेक किए जा सकते हैं। तारीख की घोषणा यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की है। उम्मीदवारों को रिजल्ट के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद लॉगिन करना होगा।
परीक्षा देश भर में विभिन्न तिथियों- 9 जुलाई, 11, 12, 20 सितंबर, 21, 22, 23, 29, 30, अक्टूबर 1, 8, 10, 11, 12, 13, 14 और 22 पर आयोजित की गई थी। अनंतिम आंसर-की 24 अक्टूबर, 2022 को जारी की गई थी। फाइनल आंसर-की 1 नवंबर, 2022 को जारी की गई थी।
UGC NET Results 2022: ऐसे करें चेक
- यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी होगा।
- एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इस बार एनटीए ने नेट परीक्षा (UGC NET Exam 2022) चार फेज में आयोजित की थी। जहां पहले फेज की परीक्षा 9 से 12 जुलाई तक आयोजित की गई थी वहीं दूसरे फेज की परीक्षा 20 से 23 सितंबर तक, तीसरे फेज की परीक्षा 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक और फाइनल और चौथे फेज की परीक्षा 8 से 14 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी। आपको जानकारी दे दें कि 2021 नेट परीक्षा में भाग लेने के लिए कुल 12,66,509 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था लेकिन परीक्षा में केवल 6,71,288 उम्मीदवारों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। नेट परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 43,730 थी।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines