नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आगामी परीक्षा सत्र 2026-27 के लिए अपना संशोधित परीक्षा कैलेंडर (Revised Exam Calendar) जारी कर दिया है. इस नए शेड्यूल में दिसंबर 2026 से अप्रैल 2027 के बीच आयोजित होने वाली यूजीसी नेट (UGC NET), सीएसआईआर-यूजीसी नेट (CSIR-UGC NET), जेईई मेन (JEE Main), सीयूईटी पीजी (CUET PG) और सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा समेत कुल 13 प्रमुख प्रवेश व पात्रता परीक्षाओं की संभावित तारीखें घोषित की गई हैं. NTA के मुताबिक, प्रशासनिक कारणों से पिछले कैलेंडर में संशोधन किया गया है. अगर आप भी इनमें से किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो जानिये कि आपकी परीक्षा किस दिन होगी.
NTA Exam Calendar 2026-27: परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल
NTA ने जो संशोधित कैलेंडर जारी किया है उसके अनुसार सभी 13 परीक्षाओं की संभावित तारीखें और समयावधि नीचे दी गई हैं:
https://nta.ac.in/Download/Notice/Notice_20261026114247.pdf
मुख्य परीक्षाओं की जरूरी बातें
UGC NET दिसंबर सत्र की परीक्षाएं 14 से 21 दिसंबर 2026 के बीच होंगी, जबकि सीएसआईआर-यूजीसी नेट का आयोजन 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेईई मेन का पहला सत्र 20 से 28 जनवरी 2027 और दूसरा सत्र 2 से 7 अप्रैल 2027 के बीच आयोजित होगा. पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए सीयूईटी पीजी की परीक्षा (CUET PG 2027) मार्च 2027 में कुल 17 दिनों के विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी. बता दें कि NTA ने स्पष्ट किया है कि ये सभी तारीखें संभावित (Tentative) हैं. प्रशासनिक या लॉजिस्टिकल परिस्थितियों के आधार पर इनमें बदलाव हो सकता है, इसलिए अभ्यर्थी समय-समय पर NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in जरूर चेक करते रहें.
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines