CMAT, GPAT 2023: NTA ने CMAT, GPAT 2023 एग्जाम शेड्यूल किया जारी, यहां Direct Link से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

CMAT, GPAT 2023 Exam Schedule
Edited By Niharika Gupta

CMAT, GPAT 2023 Exam Schedule
CMAT, GPAT 2023 schedule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने CMAT, GPAT 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। CMAT और GPAT दोनों परीक्षाओं की तारीखों की आधिकारिक नोटिस NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर उपलब्ध है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 4 मई, 2023 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगी । ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट भी 22 मई, 2023 को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
CMAT परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 400 होंगे। प्रश्न पत्र का माध्यम केवल अंग्रेजी में होगा। प्रश्न पत्र का माध्यम केवल अंग्रेजी में होगा। गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग होगी।
दूसरी ओर GPAT परीक्षा में 125 प्रश्न होंगे और कुल अंक 500 होंगे। प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी में होगा। उम्मीदवारों को सही उत्तर के लिए 4 अंक और गलत उत्तर के लिए -1 अंक मिलेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार CMAT या GPAT की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: