JNUEE 2022: NTA ने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने का दिया एक और मौका, जानें किन चीजों में कर सकते है सुधार
Edited By Niharika Gupta

JNUEE 2022 Correction window opens
Edited By Niharika Gupta

JNUEE 2022 Correction window opens
JNUEE 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNUEE) 2022 के आवेदन पत्र में सुधार के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, एनटीए ने उम्मीदवारों को जेएनयूईई 2022 ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरे गए विवरण में सुधार करने का एक और मौका दिया है।
उम्मीदवार आज 22 नवंबर से ऑनलाइन मोड में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। रजिस्टर्ड उम्मीदवार 24 नवंबर (रात 11.50 बजे तक) तक आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in पर अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवार जेएनयूईई 2022 आवेदन पत्र में केवल कुछ क्षेत्रों को एडिट करने में योग्य होंगे। इससे पहले, सुधार विंडो 31 अक्टूबर से 20 नवंबर, 2022 तक खुली थी।
एनटीए के आधिकारिक नोटिस में लिखा है: “उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे सुधार को बहुत सावधानी से करें क्योंकि किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई और सुधार नहीं किया जाएगा।”
जेएनयूईई 2022 परीक्षा सीबीटी मोड में 7, 8, 9 और 10 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी – पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक है।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: