NTA Exams 2025: पिछले दिनों एग्जाम पेपर लीक होने के कई मामले सामने आए। इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के काम पर काफी सवाल उठाए गए थे। फिर से देश में कई बड़े एग्जाम होने जा रहे हैं जिसको लेकर छात्र अभी असमंजस की स्थिति है। छात्रों के मन में यूजीसी नेट, नीट और CUET की परीक्षाओं के पैटर्न को लेकर सवाल है कि क्या इस बार इसमें बदलाव किया जाएगा? इस मामले पर सूत्रों का कहना है कि कौन सा एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड होगा और कौन सा एग्जाम पेन-पेपर से होगा, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। ये NTA की गाइडलाइंस के बाद ही पता चलेगा।
इस महीने में जारी हो सकती हैं गाइडलाइंस
जल्द ही देश में यूजीसी नेट, नीट और CUET जैसे एग्जाम को लेकर अपडेट दिया जा सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इन एग्जाम में कुछ सुधार करने के लिए एक कमेटी बनाई है। ये कमेटी अपनी रिपोर्ट 21 अक्टूबर के बाद जारी कर सकती है। परीक्षाओं में बदलाव सिक्योरिटी को सख्त करने के लिए क्या जा रहा है। सिक्योरिटी के लिए NTA ने टेंडर भी निकाला है, जिसमें एजेंसी को हायर किया जाएगा। इस बार हर एग्जाम रूम में अब पहले से ज्यादा CCTV लगाए जाएंगे। इस कैमरों को इस तरह से लगाया जाएगा जिससे हर छात्र पर नजर रखी जा सके।
ये भी पढ़ें: सपना सच करने में जुटे इंजीनियर ने बदल दी पूरे गांव की तस्वीर! ड्रोन से क्या कनेक्शन?
30 सितंबर तक जमा करनी थी रिपोर्ट
NTA सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी एग्जाम को लेकर अभी किसी फैसले पर नहीं पहुंचे हैं। आपको बता दें कि एनटीए पर पिछले एग्जाम में लगे आरोपों के बाद पैटर्न को बदलने का फैसला लिया गया। इसके लिए एजेंसी ने 22 जून को 7 सदस्यों की एक हाई लेवल कमेटी बनाई थी। कमेटी को एग्जाम में बदलाव करने के लिए पहले 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। काम पूरा नहीं होने की वजह से इस समय को तीन हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अब 21 अक्टूबर के बाद रिपोर्ट जारी की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: IAS टीना डाबी की टीचर कौन? जिनके स्टूडेंट्स UPSC में पाते हैं टॉप रैंक? रिया भी ले चुकीं कोचिंग
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines