NEET UG 2026 Results : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के नतीजों का ऐलान कर दिया. देश भर के मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य दूसरे मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन के लिए कुल 11.21 लाख उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है. एनटीए ने तय समय पर रिजल्ट जारी किया है ताकि देश में मेडिकल एडमिशन और काउंसलिंग का शेड्यूल पर कोई असर ना हो. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल बने ज्वाइंट टॉपर
इस साल नीट यूजी परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने ज्वाइंट रूप से टॉपर रैंक हासिल की है. दोनों ने 720 में से 715 नंबर हासिल किए हैं.
- 700 से ज्यादा नंबर : 19 उम्मीदवारों ने हासिल किए.
- 690 से ज्यादा नंबर : 138 उम्मीदवारों ने हासिल किए.
- 650 या ज्यादा नंबर : 1,492 उम्मीदवारों को मिले
- 600 या ज्यादा नंबर : 10,160 उम्मीदवार के रहे.
- 500 या ज्यादा नंबर : 90,780 उम्मीदवारों ने रहे.
खास बात यह है कि टॉप 138 रहे छात्रों में से 93 फीसदी से ज्यादा ऐसे छात्र थे जो पहली बार इस परीक्षा में बैठे थे, और इन सभी की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है.
लड़कियों का शानदार प्रदर्शन
सफल उम्मीदवारों में एक बार फिर बेटियों का दबदबा देखने को मिला है. कुल क्वालिफाई करने वाले छात्रों में 58 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं. देश में सबसे ज्यादा 1.7 लाख से अधिक क्वालिफाइड छात्र उत्तर प्रदेश से हैं, जबकि लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है. 17 राज्य टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं.
कैटेगरी-वाइज क्वालिफाइड उम्मीदवार
- जनरल : 2.91 लाख
- ओबीसी-एनसीएल : 5.12 लाख
- अनुसूचित जाति (SC) : 1.59 लाख
- अनुसूचित जनजाति (ST) : 63,716
- जनरल (ईडब्लयूएस) : 95,026
- दिव्यांग (PwBD) : 3,666
ऐसे करें चेक – NEET UG Results 2026
- सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट पर जाएं.
- neet.nta.nic.in वेबसाइट को खोलें.
- वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity में जाएं.
- इस सेक्शन के Score Card for NEET (UG) – 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- या फिर Score Card for NEET (UG) – 2026 (Alternate) लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद अपना रोलनंबर डालें और स्कोरकार्ड चेक करें.
- स्कोरकार्ड को सेव करके प्रिंटआउट कर लें.
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 hr agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
13 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines