CUET UG Result 2026: जारी हुई CUET UG की फाइनल आंसर-की! cuet.nta.nic.in पर कुछ ही देर में आएगा रिजल्ट; ऐसे करें डाउनलोड

CUET UG Result 2026 Update: एनटीए ने 22 जून को फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। 15.6 लाख से अधिक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

CUET UG Result 2026

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट – अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा अपडेट आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 22 जून 2026 को सीयूईटी यूजी (CUET UG) की फाइनल आंसर-की (Final Answer Key) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अब छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि एनटीए किसी भी वक्त परीक्षा के नतीजे और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर सकता है।

विज्ञापन

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि उनका फाइनल रिजल्ट आज जारी की गई आंसर-की के आधार पर ही तैयार किया गया है. परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

321 शहरों में आयोजित हुई थी परीक्षा, 15 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

इस साल सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया था, जिसका पूरा ब्योरा नीचे दिया गया है:

परीक्षा की तारीखें: एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षाएं 11 मई से 31 मई और फिर 6 जून से 7 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र: यह परीक्षा देश-विदेश के कुल 321 परीक्षा शहरों में आयोजित की गई थी।

रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन: आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल सीयूईटी यूजी 2026 के लिए कुल 15,68,867 यूनिक उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।

विज्ञापन

सब्जेक्ट्स: छात्रों को कुल 37 विषयों का विकल्प दिया गया था, जिसमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन-विशिष्ट विषय और एक जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT) शामिल था।

पिछले साल के मुकाबले इस बार जल्दी आ रहा है रिजल्ट
अगर पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस बार एनटीए काफी तेजी से काम कर रहा है। पिछले साल सीयूईटी यूजी के नतीजे 4 जुलाई को घोषित किए गए थे, जबकि फाइनल आंसर-की 1 जुलाई को जारी हुई थी। इस साल 9 जून को ही प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई थी और आज 22 जून को फाइनल आंसर-की भी आ चुकी है, जिससे साफ है कि रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले काफी पहले आ रहा है।

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी खुद तैयार करेंगी अपनी मेरिट लिस्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद आगे की एडमिशन प्रक्रिया को लेकर एनटीए ने स्थिति साफ कर दी है। एनटीए की जिम्मेदारी केवल रजिस्ट्रेशन, परीक्षा आयोजित करने, आंसर-की जारी करने, आपत्तियां दर्ज करने और फाइनल रिजल्ट व स्कोरकार्ड जारी करने तक ही सीमित है। सीयूईटी यूजी 2026 के स्कोरकार्ड का इस्तेमाल शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एडमिशन के लिए किया जाएगा. इसके आधार पर एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट काउंसलिंग में भाग लेने वाली संबंधित यूनिवर्सिटी और संस्थान खुद अपने स्तर पर तैयार करेंगे।

How to Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड

विज्ञापन

जैसे ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा, छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे ‘CUET UG 2026 Scorecard Download’ (लिंक जल्द सक्रिय होगा) पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि (Date of Birth) और सुरक्षा पिन दर्ज करके लॉगिन करें.
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर जरूर रख लें.

आपकी पढ़ाई, करियर, कॉलेज एडमिशन, सीयूईटी यूजी रिजल्ट के लाइव लिंक, सरकारी नौकरियों व देश-दुनिया की हर बड़ी और प्रामाणिक खबर के लिए हमारे साथ बने रहें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ