NTA ने JEE Main, NEET और UGC NET की परीक्षाओं की तारीखों का किया ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

NTA announced the dates of JEE Main NEET and UGC NET exams:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मैन, एनईईटी, सीयूईटी और यूजीसी नेट एग्जाम की तारीखों का ऐलान किया है। एनटीए ने अपनी नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि जेईई की परीक्षा दो सेशन में आयोजित की जाएगी, पहली परीक्षा जनवरी-फरवरी और दूसरे सेशन की परीक्षा अप्रैल में आयोजित होगी। बता दें कि जेईई मैन की परीक्षा हर साल देशभर की आईआईआईटी और एनआईटी कॉलेजों में एडमिशन देने के लिए आयोजित की जाती है। एजेंसी ने इसके अलावा कई बड़ी परीक्षाओं की तिथि की घोषणा की है।
एनटीए ने अपनी नोटिफिकेशन में बताया कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) का एग्जाम अगले साल 2024 में पांच मई को आयोजित किया जाएगा। ये एग्जाम पेन और ओएमआर शीट पर लिया जाएगा। नीट की परीक्षा पास करने के बाद देशभर के किसी एक मेडिकल इंस्टीट्यूट में एडमिशन दिया जाता है।
इसके अलावा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- यूजी (सीयूईटी यूजी) 2024 में 15 मई से 31 मई तक आयोजित की जाएगी, बता दें कि ये परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ट होगी। वहीं, यूजीसी नेट का पहले सेशन का एग्जाम अगले साल 10 जून से 21 जून के बीच आयोजित किया जाएगा।
एनटीए कम्प्यूटर बेस्ड एग्जाम का परिणाम परीक्षा के तीन हफ्तों बाद जारी कर देगा। जबकि, नीट की परीक्षा का रिजल्ट ऑफलाइन होने के चलते जून के दूसरे हफ्ते में घोषित किया जाएगा। परीक्षार्थी एनटीए की नीचे दी गईं आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर एग्जाम से जुड़ी नोटिफिकेशन, सूनचा और एप्लीकेशन फॉर्म के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।
JEE Main 2024: jeemain.nta.nic.in
NEET UG 2024: neet.nta.nic.in
CUET UG 2024: cuet.samarth.ac.in
CUET PG 2024: cuet.nta.nic.in
UGC NET 2024: ugcnet.nta.nic.in
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: