हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मिडिल ईस्ट में CBSE क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं पोस्टपोन, सामने आया फर्जी सर्कुलर का सच

CBSE Board Exam 2026 Postponed: मिडिल ईस्ट में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी हैं. नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी.

विज्ञापन
Credit: News24

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने Class 10 और Class 12 की बोर्ड परीक्षाएं 2026 फिलहाल स्थगित कर दी हैं. ये परीक्षाएं 2 मार्च 2026 को होने वाली थी, लेकिन अब मौजूदा हालात को देखते हुए इन्हें आगे के लिए टाल दिया गया है. CBSE ने ये फैसला मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए लिया है. बोर्ड का कहना है कि छात्रों, शिक्षकों और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है, इसलिए ये कदम उठाया गया है. बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षाएं रद्द नहीं की गई हैं, बल्कि केवल स्थगित की गई हैं. सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक फर्जी सर्कुलर वायरल हो रहा था जिसमें यही दावा किया जा रहा है कि CBSE की परीक्षाएं पोस्टपोन कर दी हैं. जिसके बाद CBSE ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है.

ये भी पढ़ें: कैसे और कौन तय करता है NCERT की किताब का चैप्टर, बदलने से पहले किसकी इजाजत अनिवार्य?

किन देशों में परीक्षाएं टाली गई हैं?

CBSE के मुताबिक, ये फैसला मिडिल ईस्ट के कई देशों में लागू होगा, जहां CBSE से जुड़े स्कूल और परीक्षा केंद्र हैं. इनमें शामिल हैं:
-बहरीन
-ईरान
-कुवैत
-ओमान
-कतर
-सऊदी अरब
-संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
इन देशों में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र पढ़ाई करते हैं और CBSE की परीक्षाओं में शामिल होते हैं.

विज्ञापन

परीक्षाएं क्यों टाली गईं?

मिडिल ईस्ट में हाल के दिनों में सुरक्षा स्थिति बिगड़ने, तनाव और संघर्ष जैसी परिस्थितियों के कारण ये फैसला लिया गया है. बोर्ड का मानना है कि ऐसे माहौल में परीक्षा कराना छात्रों के लिए सुरक्षित नहीं होगा. CBSE लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति सामान्य होने पर ही नई तारीखों का ऐलान करेगा. CBSE ने अभी नई तारीखों की घोषणा नहीं की है. बोर्ड ने कहा है कि स्थिति की समीक्षा करने के बाद परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा. छात्रों को सलाह दी गई है कि वो CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और अपने स्कूल से संपर्क बनाए रखें. ये फैसला सिर्फ मिडिल ईस्ट क्षेत्र के लिए है. भारत में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी. भारतीय छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: NCERT ने सिलेबस में किया बदलाव, सोशल साइंस में शामिल किया ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola