NIRF Ranking 2023: नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ने (NIRF) ने देश की टॉप लॉ यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग जारी कर दी है। NIRF ने देश भर में 30 यूनिवर्सिटीज को लॉ में टॉप में रखा है। इनमें उत्तर प्रदेश की चार यूनिवर्सिटी शामिल हैं। साल 2023 की रैंकिंग के मुताबिक लखनऊ की बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी का लॉ डिपार्टमेंट देश में टॉप 30 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में 10वें और प्रदेश में पहले स्थान पर शुमार है। वहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी देश में 14वें और राज्य में दूसरे स्थान पर है। यूपी की उन चार यूनिवर्सिटीज के बारे में बताते हैं जो देश की 30 टॉप ला यूनिवर्सिटीज में शामिल हैं।
1. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ : लखनऊ स्थिति BBAU सेंट्रल यूनिवर्सिटी का लॉ डिपार्टमेंट प्रदेश में लॉ कॉलेजों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। इस यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज में पांच साल का BBA LL.B. (H) ऑनर्स है। 12 वीं पास करने के बाद यहां CUET-UG एग्जाम के जरिए एडमिशन लिया जा सकता है। एडमिशन के लिए 12वीं में कम से कम 50% से ज्यादा नंबर होने चाहिए। विभाग में दो साल का LL.M और Ph.D प्रोग्राम भी है।
यह भी पढ़ें : CM बघेल ने युवा मितान परिवहन योजना का किया शुभारंभ, 1 लाख से ज्यादा Students को होगा लाभ
2. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ विश्वविद्यालय पहचाना की मौहताज नहीं है। यहां का फैकल्टी ऑफ लॉ राज्य में टॉप लॉ कॉलेजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यहां के लॉ डिपार्टमेंट में 5 साल का इंटीग्रेटेड BBA LL.B. (H) ऑनर्स प्रोग्राम है।12वीं 50 फीसदी से अधिक अंकों के बाद पास करने के बाद CUET-UG एग्जाम को क्रैक कर यहां एडमिशन लिया जा सकता है। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेट में दो साल का LL.M प्रोग्राम, PhD और डिप्लोमा कोर्सेज भी हैं।
3. डॉक्टर राम मनोहर लोहिया NLU, लखनऊ : लखनऊ की डॉक्टर राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी प्रदेश में टॉप लॉ कॉलेजों में एक है। राज्य में यह लॉ के लिए तीसरे नंबर पर है। इसमें 5 साल का इंटीग्रेटेड BBA LL.B. (H) ऑनर्स प्रोग्राम और एक साल का LL.M डिग्री कोर्स है। यहां BBA LL.B. (H) ऑनर्स प्रोग्राम में 12वीं के बाद CLAT यानी कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के जरिए एडमिशन ले सकते हैं। इस कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी में 160 सीटें हैं। इसके अलावा 16 सीटें NRI के लिए आरक्षित हैं। यहां क्रिमिनल और कंसन्स्टिटूशनल लॉ, CrPC, बैंकिंग लॉ, लॉ ऑफ टैक्सेशन, लेबर लॉ जैसे सब्जेक्ट्स क पढ़ाई होती है।
4. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी : उत्तर प्रदेश में BHU नामी विश्विद्यालय है। यहां की फैकल्टी ऑफ लॉ प्रदेश में टॉप लॉ कॉलेजों में चौथे नंबर पर है। यहां लॉ विभाग में 5 साल का इंटीग्रेटेड BBA LL.B प्रोग्राम, तीन साल का LLB ऑनर्स प्रोग्राम, दो सालों का LL.M और एक साल का LL.M प्रोग्राम की पढ़ाई होती है। यहां पर BBA LL.B और LLB ऑनर्स कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET-UG टेस्ट देना जरूरी है। वहीं, LL.M प्रोग्राम में CUET-PG के जरिए एडमिशन ले सकते हैं।
NIRF रैंकिंग में यूपी की टॉप 4 लॉ यूनिवर्सिटी
आपको बता दें कि हर साल शिक्षा मंत्रालय देश के टॉप कॉलेजों की लिस्ट जारी करता है। इसे NIRF रैंकिंग कहा जाता है। इस लिस्ट को पांच पैरामीटर्स के आधार पर मंत्रालय की एक्सपर्ट कमेटी बनाती है, जिसमें, टीचिंग, लर्निंग एंड रिसोर्सेज, रिसर्च, प्रोफेशनल प्रैक्टिस, आउटरीच और समावेशिता शामिल है।
यह भी पढ़ें : शरद पवार को इतनी पीड़ा में कभी नहीं देखा, सुनवाई के बाद एनसीपी नेता ने लिखी भावुक पोस्ट
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines