हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

NIOS Results 2023: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब और कहां से कर सकेंगे चेक, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
NIOS Class 10, 12 results 2023

 NIOS Class 10, 12 results 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अप्रैल-मई की परीक्षा के परिणाम जल्द जारी करेगा। NIOS परिणाम 2023 की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होने पर, छात्र NIOS के परिणाम पोर्टल results.nios.ac.in पर जाकर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके अपने अंकों को चेक कर सकेंगे।

NIOS की तरफ से पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 6 अप्रैल से 8 मई, 2023 के लिए निर्धारित की गई थीं। वहीं इन परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा की बात परीक्षा खत्म होने की तारीख से छह सप्ताह के भीतर घोषित किए जाने की बात कही गई थी। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक NIOS की तरफ से इस बार भी 10वीं-12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर और SMS से जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र अपने संबंधित सेंटर के माध्यम से माइग्रेशन-कम-ट्रांसफर-सर्टिफिकेट और मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन

NIOS Class 10, 12 results 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले NIOS की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं।
  • उसके बाद अब होमपेज पर एनआईओएस परिणाम कक्षा 10/कक्षा 12 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना नामांकन नंबर दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola