NIOS Public Exam 2023: ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं 12वीं का एग्जाम शेड्यूल किया जारी, यहां देखें डेट्स
Edited By Niharika Gupta

NIOS Public Exam 2023
Edited By Niharika Gupta

NIOS Public Exam 2023
NIOS Public Exam 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने हाल ही में अप्रैल-मई 2023 के दौरान होने वाली पब्लिक एग्जाम के लिए माध्यमिक (कक्षा 10) और वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 12) पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की। उम्मीदवार आधिकारिक एनआईओएस वेबसाइट nios.ac.in पर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
जिन छात्रों ने पहले अप्रैल 2023 परीक्षा के लिए नामांकन किया है और पिछली परीक्षाओं के असफल पात्र शिक्षार्थी भी NIOS स्ट्रीम 1, ब्लॉक 1 अप्रैल 2023 के लिए पंजीकरण करने के पात्र हैं।
बता दें जो छात्र एनआईओएस अक्टूबर-नवंबर 2022 की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे भी 26 दिसंबर, 2022 और 10 जनवरी, 2023 के बीच पंजीकरण कराने के पात्र हैं। एनआईओएस सार्वजनिक परीक्षा अप्रैल-मई 2023 में प्रति विषय 100 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 11 जनवरी से 17 जनवरी, 2023 के बीच पंजीकरण कराया जाएगा।
NIOS थ्योरी पेपर के लिए परीक्षा शुल्क प्रत्येक विषय के लिए 250 रुपये है। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों विषयों के लिए परीक्षा शुल्क 120 रुपये है। इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले एनआईओएस की वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाना होगा। होम पेज पर ‘Exam/Result’ लिंक पर जाएं। उम्मीदवारों को वांछित पाठ्यक्रम और विषय के अनुसार परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा और खुद को कार्यक्रमों में नामांकित करना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: