NIOS Public Exam Result 2022: कक्षा 10, 12 पब्लिक परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक
Edited By Niharika Gupta

NIOS Public Exam Result 2022
Edited By Niharika Gupta

NIOS Public Exam Result 2022
NIOS Public Exam Result 2022: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10, 12 के लिए एनआईओएस पब्लिक परीक्षा परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। अक्टूबर-नवंबर 2022 को आयोजित माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा का परिणाम एनआईओएस की आधिकारिक साइट results.nios.ac.in पर देखा सकते हैं।
सभी उपस्थित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नामांकन संख्या दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं। कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2022 में देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
शिक्षार्थी अक्टूबर/नवंबर 2022 में माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठ्यक्रमों की पब्लिक परीक्षा में शामिल विषयों में परिणाम सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक प्रकार के सुधार के लिए शिक्षार्थी द्वारा 50/- रुपये की राशि का भुगतान किया जाएगा क्योंकि प्रत्येक क्षेत्र में अलग कार्रवाई की आवश्यकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: