NIFT Admit card 2023: निफ्ट परीक्षा के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, उम्मीदवारों को इन चीजों का रखना होगा ध्यान
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

NIFT 2023 admit card: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी NIFT 2023 एडमिट कार्ड 15 जनवरी 2023 ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। निफ्ट 2023 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- nift.ac.in से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।
जिन उम्मीदवारों ने निफ्ट 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे निफ्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। निफ्ट 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय, उम्मीदवारों को इसके लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे कि आवेदन संख्या और पासवर्ड/डॉब का उपयोग करना आवश्यक है।
उम्मीदवार ध्यान दें कि, प्रवेश पत्र उन्हें ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा। संस्थान अभ्यर्थियों के निवास पर निफ्ट प्रवेश पत्र नहीं भेजेंगे। निफ्ट 2023 प्रवेश परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ एक वैलिड फोटोआईडी भी लेकर आना होगा। यह प्रवेश परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। बता दें कि निफ्ट प्रवेश परीक्षा का आयोजन फरवरी में 05 तारीख, 2023 को किया जाएगा। वहीं, परिणाम मार्च के दूसरे सप्ताह में घोषित होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: