NEST Result 2023: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

NEST 2023 result
Edited By Niharika Gupta

NEST 2023 result
NEST Result 2023: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST 2023) का रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट, Nestexam.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत होगी।
नेस्ट परीक्षा का आयोजन 24 जून, 2023 को किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसके बाद, 28 जून, 2023 को परीक्षा की आंसर की जारी की गई थी जिसपर कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन दर्ज करने का भी मौका दिया गया था। आंसर की के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 30 जून, 2023 तक उपलब्ध थी।
राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NISER), भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय – परमाणु ऊर्जा विभाग, बुनियादी विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र (UM-DAE CEBS) में 5-वर्षीय एकीकृत एमएससी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: