NEST 2023: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें क्या है प्रोसेस?
Edited By Niharika Gupta

NEST 2023 Registration
Edited By Niharika Gupta

NEST 2023 Registration
NEST 2023 Registration: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER) आज नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई हैं। उम्मीदवार अब Nestexam.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई है।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एडमिट कार्ड 12 जून को जारी किया जाएगा और प्रवेश परीक्षा 24 जून को आयोजित की जाएगी। परिणाम 10 जुलाई को घोषित किए जाने की उम्मीद है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER), भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय – डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज (UM-DAE CEBS) में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
और पढ़िए –NEET PG 2023 Admit Card: नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड
इस वर्ष, NEST मेरिट लिस्ट कुल चार विषयों में से टॉप तीन में उम्मीदवारों के स्कोर का उपयोग करके तैयार की जाएगी और यह NISER और CEBS दोनों संस्थानों के लिए लागू होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: