Niharika Gupta
Read More
NEET UG Exam City Slip 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2023) एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगी। जिन उम्मीदवारों ने एमबीबीएस प्रवेश 2023 के लिए नीट यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in से परीक्षा सिटी स्लिप चेक कर सकेंगे।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, NEET UG परीक्षा की तारीख 7 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित होने वाली है। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एनटीए नीट यूजी परीक्षा के एग्जाम सिटी को जारी करेगा। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी करेगा। माना जा रहा है कि एनटीए की तरफ से एडमिट कार्ड 15 मई तक जारी कर दिया जाएगा।
एक बार परीक्षा शहर की पर्ची निकल जाने के बाद, NTA NEET UG एडमिट कार्ड 2023 को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in 2023, और UMANG और DigiLocker सहित अन्य प्लेटफार्मों पर भी होस्ट करेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।