हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

NEET UG Counselling 2023: नीट यूजी काउंसलिंग की चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू, यहां करें चेक

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2023

NEET UG Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज, 22 जुलाई को अखिल भारतीय कोटा नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के पहले दौर के लिए ऑप्शन भरने और लॉक करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है, वे mcc.nic.in पर यूजी मेडिकल काउंसलिंग पोर्टल पर लॉग इन करके ऑप्शन भर सकते हैं।

यहां देखें जरूरी डेट्स

शेड्यूल के मुताबिक, ऑप्शन 26 जुलाई को रात 11:55 बजे तक भरे जा सकते हैं। इन ऑप्शन को लॉक करने की विंडो 26 जुलाई को दोपहर 3 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 जुलाई को शुरू हुई और 25 जुलाई (दोपहर 12 बजे) को समाप्त होगी। काउंसलिंग शुल्क का भुगतान उसी दिन रात 8 बजे तक किया जा सकता है।

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट इस दिन होगा जारी

एमसीसी नीट काउंसलिंग के पहले दौर के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 29 जुलाई को घोषित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 30 जुलाई को एमसीसी पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने होंगे और 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना/ज्वाइन करना होगा।

NEET UG Counselling 2023 Schedule 

NEET UG Counselling 2023: ऐसे भरें ऑप्शन

  • स्टूडेंट्स सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • नीट यूजी रजिस्ट्रेशन लिंक पर, अपने एनईईटी यूजी रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी, इसमें सब्जेक्ट और संस्थानों के ऑप्शन को वरीयता क्रम में भरें।
  • वेरिफाई करें और फिर ऑप्शन को लॉक करें और सबमिट करें।

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 इस दिन

NEET UG काउंसलिंग का दूसरा दौर अगस्त में शुरू होगा और केवल वे लोग जिन्होंने पहले दौर में भाग लिया है वे 9 अगस्त से पंजीकरण के लिए पात्र होंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें